अंबिकापुर, 25 फरवरी 2026/sns/- जल एवं स्वच्छता मिशन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सम्पन्न हुई। उन्होंने जिले में योजनांतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों को जल्द पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करें, निर्धारित मापदण्ड अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी कार्य पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने जल स्त्रोतों के निर्माण के लिए सभी कार्यों को 31 मार्च के पूर्व समाप्त करने के निर्देश दिए। वहीं समूह जल प्रदाय योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने दिवाई टिकरा समूह जल प्रदाय योजना का इंटेक वेल का कार्य तत्काल प्रारंभ करते हुए वर्षा ऋतु के पूर्व पूर्ण करने निर्देशित किया। बैठक में ठेकेदारों के समस्त अनुबंध के कार्यों की समीक्षा की गई तथा 3 ठेकेदारों के अनुबंधों को ब्लैक लिस्ट में शामिल करने के निर्देश दिए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता ने जिले में उपलब्ध पेयजल स्रोतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सातों विकासखंडों में कुल 11,717 हैंडपंप संचालित हैं, जिनके रख-रखाव के लिए 21 टेक्नीशियन और 25 हेल्पर तैनात हैं। विकासखंडवार आंकड़ों के अनुसार, अम्बिकापुर में 2388, लखनपुर में 1903, उदयपुर में 1721, लुण्ड्रा में 2027, सीतापुर में 1442, बतौली में 1136 और मैनपाट में 1100 हैंडपंप कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि जिले में हर घर जल प्रमाणित ग्राम 63 है तथा रिपोर्टेड ग्राम 80 हैं। कलेक्टर श्री वसंत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विकासखंड में जल आपूर्ति की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे आम नागरिकों को पेयजलापूर्ति की असुविधा ना हो। बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति के सदस्य सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी और ठेकेदार उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने फिर किया 30 उत्कृष्ट बीएलओ का सम्मान
बिलासपुर, 27 नवम्बर 2025/sns/-मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्य में मैदानी स्तर पर कार्यरत बीएलओ का कलेक्टर संजय अग्रवाल निरंतर हौसला बढ़ा रहे है। इस क्रम में उन्होंने आज फिर 30 बीएलओ एवं अभिहित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सम्मानित होने वाले बीएलओ में […]
सेवा पखवाड़ा दिवस पर कवर्धा में भव्य नशामुक्ति रैली का हुए आयोजन
कवर्धा, 25 सितंबर 2025/sns/- सेवा पखवाड़ा दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग एवं रेडक्रॉस सोसायटी कबीरधाम के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत एक विशाल नशामुक्ति रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ स्वामी करपात्री मैदान (आउटडोर स्टेडियम) से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू एवं कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा […]
रसोईयों की हड़ताल से जुड़ी खबरें भ्रामक और तथ्यहीन
रायपुर, 28 जनवरी 2026/sns/- कुछ ऑनलाइन न्यूज चैनलों द्वारा यह भ्रामक खबर प्रसारित की जा रही है कि तूता धरना स्थल पर हड़ताल में बैठे रसोईयों में से दो की तबीयत बिगड़ने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा इस संबंध में तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा गया है […]

