छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार का तीसरा बजट बेहतर संकल्पना का बजट—-गिरीश पंकज

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार का तीसरा बजट बेहतर संकल्पना का बजट—-गिरीश पंकज सुप्रसिद्ध साहित्यकार व चिंतक गिरीश पंकज ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार का तीसरा बजट बेहतर संकल्पना का बजट कहा जा सकता है। इसमें शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य की साथ , बस्तर-सरगुजा के विकास की चिंता दिखाई गई है और उसके लिए बेहतर राशि का प्रावधान भी किया गया है। एक करोड़ 72 लाख का यह बजट बताता है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र के उन्नयन हेतु संकल्पबद्ध तो है, इसके साथ ही महिलाओं और बच्चियों के उत्थान की भी चिंता कर रही है। इसी लिए महतारी वंदन योजना के लिए सरकार ने 8200 करोड़ का प्रावधान किया है। रानी दुर्गावती को भला कौन नहीं जानता। उसके उनके नाम से भी एक योजना शुरू की जाएगी।दुर्गावती योजना’, जिसके अंतर्गत 18 वर्ष की उम्र पूर्ण करने पर बच्चियों को 1.50 लाख रुपये दिए जाएंगे। पाँच नई आंगनबाड़ी केंद्र भी शुरू किए जाएँगे, जिस के लिए 42 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।, आयुष्मान योजना के लिए 1,500 करोड़ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2,000 करोड़ रुपये सुरक्षित रखे गए हैं। छत्तीसगढ़ में नकली दवाइयों का भी खूब कारोबार चल रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार 25 करोड़ रुपये की लागत से लैब स्थापित करेगी। ताकि नकली दवाओं पर अंकुश लगाया जा सके। मतलब यह की स्वास्थ्य के सवाल पर छत्तीसगढ़ सरकार गंभीर है। होम्योपैथी चिकित्सा प्रणाली को भी मान्यता देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने
रायपुर में नया होम्योपैथी कॉलेज खोले जाने की घोषणा की है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस बजट में शहरों के विकास की बजाय ग्रामीण क्षेत्र के विकास पर जोर दिया गया है। सरगुजा और बस्तर के उन क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया गया है,जहां पर्यटन की भी बड़ी संभावना है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में ‘ज्ञान’ भी है और ‘गति’ भी है। यही जीवन के सार तत्व भी है। बजट पेश हो गया है अब इस पर 20 मार्च तक सदन चर्चा होगी और उसके बाद बजट के प्रावधानों को लागू कर दिया जाएगा। फिलहाल यही कहा जा सकता है कि यह बेहतर संकल्पों का बजट है। विपक्ष अपने हिसाब से इसमें कमिइयां देखेगा लेकिन आमजन इस बजट को लेकर शायद संतुष्ट ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *