छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया 10वी-12वी परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

रायपुर, 22 फरवरी 2026/sns/-कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दानी स्कूल परीक्षा केंद्र तथा शहीद संजय यादव शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, संजय नगर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं की नियमित निगरानी करते हुए परीक्षाओं के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *