बीजापुर, 22 फरवरी 2026/sns/-बीजापुर के मिनी स्टेडियम में ऐतिहासिक तीन दिवसीय अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का 20 फरवरी को भव्य समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में जबलपुर रेलवे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इनकम टैक्स पुणे को पराजित कर चौंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में देश के आठ राज्यों की टीमों सहित संभाग एवं जिले की टीमों ने भाग लिया। लगभग 160 खिलाड़ी एवं 40 ऑफिशल इस आयोजन का हिस्सा बने, जिससे प्रतियोगिता का स्तर राष्ट्रीय रहा।
विजेताओं की सूची- प्रथम स्थान जबलपुर रेलवे 1,00,000, द्वितीय स्थान इनकम टैक्स पुणे 51,000, तृतीय स्थान छत्तीसगढ़ पुलिस 21,000, चतुर्थ स्थान तमिलनाडु वॉलीबॉल टीम 11,000
व्यक्तिगत पुरस्कार में बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अभिराज जबलपुर रेलवे, बेस्ट ब्लॉकर टी चंद्रशेखर छत्तीसगढ़ पुलिस, बेस्ट सेट्टर ऋतुराज जबलपुर रेलवे, बेस्ट अटैकर संकेत इनकम टैक्स पुणे, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति समापन समारोह में अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, जिला पंचायत सदस्य श्री शंकरैया माडवी, जिला पंचायत सदस्य श्री मैथ्यूज कुजुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी, जनपद सदस्य श्रीमती धनेश्वरी बाकडे, समस्त पार्षदगण एवं वरिष्ठ नागरिक श्री घासीराम नाग विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, वन मंडलाधिकारी श्री आरके जांगड़े, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, सीआरपीएफ कमांडेंट, एसडीएम श्री जागेश्वर कौशल, खेल अधिकारी श्री नारायण प्रसाद गवेल, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम पंचारी सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
तीन दिनों तक चले इस आयोजन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और प्रतिभा का परिचय दिया। दर्शकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने फाइनल मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया। यह प्रतियोगिता क्षेत्र में व्हॉलीबॉल के बढ़ते स्तर और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

