छत्तीसगढ़

जिला आयुष कार्यालय का नवीन भवन में संचालन प्रारंभ, संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक डी-17 एवं डी-18 हुए रिक्त

बीजापुर, 20 फरवरी 2026/sns/-जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला आयुष कार्यालय को उसके नवीन भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है।
संयुक्त जिला कार्यालय भवन के प्रथम तल स्थित कक्ष क्रमांक डी-17 एवं डी-18 में संचालित हो रहा जिला आयुष कार्यालय अब कोकड़ापारा स्थित विभागीय नवीन भवन में अपने नियमित कार्यों का संचालन कर रहा है। विभाग के स्थानांतरण के उपरांत 18 फरवरी 2026 को संयुक्त जिला कार्यालय भवन के उक्त दोनों कक्षों को विधिवत रिक्त कर दिया गया है।
नवीन भवन में स्थानांतरण से कार्यालयीन कार्यों के संचालन में अधिक सुविधा, बेहतर संसाधन एवं नागरिकों को सुलभ सेवाएं उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *