छत्तीसगढ़

दिव्यांगजनों की सशक्तिकरण हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण शिविर कल से

दुर्ग, 17 फरवरी 2026/sns/- जिले में दिव्यांगजनों की क्षमता बढ़ाने की दिशा में पहल करते हुए एनटीपीसी-सेल पॉवर कम्पनी लिमिटेड की निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर एवं समाज कल्याण विभाग, दुर्ग के समन्वय से निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविरों का आयोजन 18 से 20 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण एवं चिन्हांकन किया जाएगा। परीक्षण के पश्चात पात्र हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। हितग्राही किसी भी स्थल पर जाकर इसमें भाग ले सकते हैं। जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर परीक्षण कराएं और इस जनकल्याणकारी योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।

शिविर की तिथि एवं स्थान

दिनांक 18 फरवरी 2026 को मंगल भवन, नगर पालिक निगम चरोदा-भिलाई में, इस शिविर में न.पा.नि.चरोदा-भिलाई, न.पं. धमधा, ज.पं. धमधा, न.पा.प. कुम्हारी, अहिवारा, जामूल, अमलेश्वर एवं आसपास के क्षेत्रों के दिव्यांगजन शामिल होंगे। 19 फरवरी 2026 को नगर पालिक निगम भिलाई सभागार में इसमें न.पा.नि. भिलाई, न.पं. उतई, न.पा.नि. रिसाली, न.पं. पाटन, ज.पं. पाटन एवं आसपास के क्षेत्रों के हितग्राही लाभान्वित होंगे। 20 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत दुर्ग सभाकक्ष (जिला पंचायत परिसर) इस शिविर में न.पा.नि. दुर्ग, ज.पं. दुर्ग एवं आसपास के क्षेत्रों के दिव्यांगजन सम्मिलित होंगे। सभी शिविरों का समय प्रातः 10 बजे से रहेगा।

आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य

शिविर में लाभ प्राप्त करने हेतु दिव्यांगजनों की स्वयं की उपस्थिति अनिवार्य होगी। साथ ही आवश्यक दस्तावेज-वैध दिव्यांग प्रमाण पत्र अथवा यूडीआईडी कार्ड की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (जिसमें दिव्यांगता स्पष्ट हो), आय प्रमाण पत्र (पार्षद/सरपंच द्वारा जारी)।

नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायत के नोडल अधिकारी

शिविरों के सफल संचालन हेतु समस्त नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नगर पालिक निगम चरोदा भिलाई में सहायक राजस्व अधिकारी श्रीमती अरूनीमा दुबे मोबाइल नम्बर-9993312127, नगर पालिक निगम भिलाई में डिप्टी कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार बंजारे मोबाइल-997763646 और जनपद पंचायत दुर्ग में समाज शिक्षा संगठक श्रीमती अंजली मानकर 9329409921 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *