सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 फ़रवरी 2026/sns/- रजत जयंती वर्ष में जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में सभी प्रकार के डॉक्टर और विशेषज्ञ की सुविधा उपलब्ध हो गई है। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल पर अस्पताल में सेटअप अनुसार तकनीकी सहायक, चिकित्सा अधिकारी, विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना हुई है और वार्ड, लैब आदि भी प्रारम्भ किया गया है। जिला अस्पताल सारंगढ़ बिलाईगढ़ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला, डॉ. दीपक जायसवाल सिविल सर्जन, डॉ. भूषण खुंटे-आवासीय चिकित्सा अधिकारी, डॉ. बी.पी. साय-वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सुरेश खुंटे-मेडिसीन विशेषज्ञ, डॉ. रमेश साहू-पैथोलॉजिस्ट (पी.जी.एम.ओ.), डॉ. राकेश साहू-सर्जरी विशेषज्ञ, डॉ. अनुप अग्रवाल-कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ, डॉ. रूपेश पटेल अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. भारती पटेल-शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. अमित पटेल-शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुनिल पटेल-मेडिसीन विशेषज्ञ, डॉ. श्रिया अग्रवाल-मेडिसीन विशेषज्ञ, डॉ. रानू मनहर-स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. स्वाती शर्मा-नेत्र रोग विशेषज्ञ और चिकित्सा अधिकारी में डॉ. नरेद्र रात्रे- डॉ. दिव्या जोशी, डॉ. रामजी शर्मा, डॉ. लोकनाथ डहरिया, डॉ. रितेश सेन, डॉ. नकुल नौरंगे, डॉ. गरिमा बंजारे, डॉ. पुष्पाली मारकण्डे, डॉ. राहुल साय, डॉ. रितेश कुमार, डॉ. राहुल भारद्वाज, डॉ. हितेश पैकरा, डॉ. नितेश पटेल, डॉ. नीलिमा पटेल और डॉ. इन्दु सोनवानी-दंत चिकित्सक कार्यरत हैं।
संबंधित खबरें
एकता के रंग में रंगा बिलासपुर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर हुआ भव्य यूनिटी मार्च
बिलासपुर, 12 नवंबर,2025/sns/- भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बिलासपुर शहर में भव्य “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया। तिफरा स्थित मां काली मंदिर परिसर से केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत […]
हथियार छोड़ अब हाथों में थामे औजार28 आत्म समर्पित माओवादियों के जीवन में घुल रहे कौशल के रंग, कलेक्टर ने नुवा
जगदलपुर, 03 फरवरी 2026/sns/- बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे लोगों के जीवन में अब उम्मीद की नई किरण दिखाई देने लगी है। इसी बदलाव का साक्षी बनने और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री आकाश छिकारा मंगलवार को आड़ावाल स्थित नुवा बाट पहुँचे। जिला प्रशासन का यह […]
’प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण का आधार’ ’सौर ऊर्जा से मिली राहत, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा मित्तल परिवार’
कोरबा, 28 जून 2025/sns/- केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज देशभर में आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली जनकल्याणकारी योजना के रूप में स्थापित हो चुकी है। यह योजना न केवल बड़े शहरों तक सीमित रही, बल्कि राज्यों के दूरस्थ क्षेत्रों, छोटे शहरों और कस्बों तक भी […]

