छत्तीसगढ़

सेजेस सारंगढ़ से 22 जबकि सेजेस सरसीवा से लगभग 40 विद्यार्थी की स्कूल में 75 प्रतिशत से कम उपस्थितिखामाखां प्राचार्य एल पी पटेल को कर रहें बदनाम

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 फ़रवरी 2026/sns/-  हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के बोर्ड परीक्षा में नियमित अपात्र एवं 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की सूची कार्यालय छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा रायपुर ने राज्य के सभी प्राचार्य से मांगी और सभी प्राचार्य ने जानकारी दी, लेकिन यदि कोई किसी के प्रति कोई पूर्व धारणा बना ले तो उसकी सच्चाई भी दिखाई नहीं देती, इस अर्थ को ताजा वाकया  ने जीवंत कर दिया है। सेजेस हायर सेकेंडरी स्कूल सारंगढ़ स्कूल कोड 381033 के प्राचार्य एल पी पटेल के विरुद्ध शिकायत की गई है। हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के बोर्ड परीक्षा में नियमित अपात्र एवं 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की सूची संभागीय कार्यालय छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बिलासपुर से प्राप्त हुई है, जिसमें बड़ी संख्या में
सेजेस सरसीवा के लगभग 40 विद्यार्थी, सेजेस हायर सेकेंडरी स्कूल सारंगढ़ के लगभग 22 विद्यार्थी, हरदी हाईस्कूल में 6 विद्यार्थी सहित अन्य 3 स्कूल के 2-2 छात्र शामिल है। इस सूची को दरकिनार कर कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा सेजेस हायर सेकेंडरी स्कूल सारंगढ़ स्कूल कोड 381033 के प्राचार्य एल पी पटेल को बदनाम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *