सारंगढ़- बिलाईगढ़, 07 फ़रवरी 2026/sns/- भारत की जनगणना-2027 कार्य के लिए जिला कार्यालय सारंगढ़- बिलाईगढ़, समस्त तहसीलों एवं नगरीय निकायों में 15 तकनीकी सहायक एवं 01 मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) कार्मिक की माह-जनवरी 2026 से जून-2027 तक कुल 18 माह की अवधि के लिए एजेन्सी के माध्यम से नियुक्ति किया जाना है। इस हेतु इच्छुक पंजीकृत फर्मों, प्लेसमेंट एजेंसी, लेबर सप्लायर, कांट्रेक्टर, रजिस्टर्ड एनजीओ से जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर 25 फ़रवरी 2026 तक आमंत्रित हैं। प्राप्त निविदा 26 फ़रवरी 2026 को दोपहर 02 खोला जायेगा। निविदा की शर्ते, प्रारूप आदि विस्तृत जानकारी के लिए जेम पोर्टल, जिले की वेबसाईट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन https://sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in एवं जिला कार्यालय के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक पात्र हितग्राहियों के जल्द बनाए जाएं आयुष्मान कार्ड– कलेक्टर
रायपुर, 25 जून 2025/sns/ – कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने कहा कि सीमांकन, त्रुटि […]
मुख्यमंत्री से ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री से ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री ने गोंडी अनुवादक ऐप ‘आदि वाणी’ परियोजना की सफलता पर दी बधाई रायपुर, 05 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से यहाँ उनके निवास कार्यालय में ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने […]
जब्त मादक पदार्थाें का किया गया नष्टीकरण
बिलासपुर, 12 मार्च 2026/sns/-जिले के थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाें का नष्टीकरण जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सुधा बॉयो पावर प्राईवेट लिमिटेड मोहतराई के भट्ठी में विधिवत जलाकर एवं रोलर के माध्यम से नष्टकर किया गया। नष्ट किये गए मादक पदार्थाें में गांजा 757.603 किग्रा, एमडीएमए 16.6 ग्राम, […]

