बीजापुर, 03 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत नव-स्थापित सुरक्षा कैम्पों के प्रभाव क्षेत्र में आने वाले गांवों के सर्वेक्षण, सैचुरेशन शिविरों की प्रगति एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्वास्थ्य, शिक्षा, जल जीवन मिशन, महिला एवं बाल विकास, विद्युत विभाग, सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित सभी प्रमुख विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने एवं आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों के सदस्यों के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र एवं आयुष्मान कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज शत-प्रतिशत तैयार कराने के निर्देश दिए।
बैठक में वनाधिकार प्राप्त किसानों के फौती नामांतरण प्रकरणों के निराकरण, बैंक खाता विहीन तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए विशेष खाता खोलने अभियान तथा नवीन वनाधिकार आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर जिला स्तरीय समिति को प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही नियद नेल्लानार योजना में शामिल गांवों में संचालित विकास कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी, समस्त अनुभागों के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालक अधिकारी उपस्थित रह



