राजनांदगांव, 30 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगाव क्षेत्र के पार्रीनाला स्थित क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदांे की स्मृति एवं गांधीजी के पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंली सभा का आयोजन किया गया। सभा में पॉवर कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अतुल्यनीय योगदान देने वाले विभूतियों के त्याग और बलिदान के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारणकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट, अधीक्षण अभियंता श्री एस. कंवर, श्री के.सी. खोटे, कार्यपालन अभियंता श्री ए. डी. टंडन, श्री आलोक दुबे, श्रीमती सीमा ढील, सहायक अभियंता श्री हेमराज साहु, श्रीमती उषा साहू, श्रीमती शेषकुमारी साहू, पीआरओ डी. एस. मंडावी, श्री एस.के. बक्शी, लेखाधिकारी श्री भावेश वाल्दे, श्री पी.आर.साहू, श्री अमरलाल चौहान, प्रशासनिक अधिकारी श्री नीरज देवांगन सहित प्रशासनिक भवन स्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।
डोंगरगढ़ शहर के हर घर को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ दिलाना हमारा पहला लक्ष्य – नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे
विद्युत विभाग ने रजत जयंती के अवसर पर डोंगरगढ़ के छिरपानी प्रागंण से किया कार्यक्रम का शुभारंभ
डोंगरगढ़, 30 जनवरी 2026 – छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मां बम्लेष्वरी छिरपानी प्रागंण में रजत जयंती वर्ष 2025-26 कार्यक्रम की शानदार शुरूवात की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ डोंगरगढ़ शहर के हर घर तक पहुंचना उनका लक्ष्य है। इस योजना के माध्यम से शहर में निवासरत परिवारों को उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनाकर उनके अतिरिक्त आय के संसाधन मुहैय्या कराने पर पूरा जोर दिया जाएगा। उन्होने कहा कि बिजली विभाग ने पिछले 25 वर्षों मेे अनवरत् विकास एवं जन सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार किया है। जिससे सामान्य नागरिको के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया हैं। बिजली आज के युग में मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। इसके बिना आधुनिक जीवन की परिकल्पना करना संभव नहीं है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट डोंगरगढ के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल ने विद्युत कंपनी को रजत जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंदिर परिसर को पीएम सूर्य घर से जगमग कराने के लिए मंदिर ट्रस्ट में प्रस्ताव रखेंगें। विद्युत विभाग ने प्रतिवर्ष माता के दरबार के प्रत्येक आयोजनों के लिए भरपूर योगदान दिया है। अपने रजत जयंती पर आम जनों को ऊर्जा संरक्षण एवं विद्युत सुरक्षा के जागरूक करना अनुकरणीय कदम है।
इस समारोह को संबोधित करते हुए राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने कहा कि विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना, बी.पी.एल. कनेक्शन योजना, कृषक जीवन ज्योति योजना, पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पी.एम. कुसुम योजना और आधुनिक सुविधाएं मोर बिजली ऐप, केन्द्रीकृत विद्युत कॉल सेन्टर 1912, ई-संपर्क सेवा, ई-मेल सेवा, ऑनलाइन उपभोक्ता सेवा को आम लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना उनका पहला कर्तव्य है। पिछले 25 वर्षों में हमने जिले में बिजली के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है। हमने नई तकनीकों को अपनाया है, ऊर्जा की बचत के लिए नए तरीके खोजे हैं, और बिजली की पहुंच को बढ़ाया है। डोंगरगढ़ क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना एवं विद्युत विकास के अनगिनत कार्य सपन्न हुए। ग्राम भण्डारपुर में 64 करोड़ रूपये की लागत से 132/33 के.व्ही. उच्चदाब उपकेंद्र का निर्माण हो रहा है जिसका ऊर्जीकरण मार्च 2026 में किये जाने की संभावना है।
इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा पी.एम. सूर्य घर के लाभार्थी, बी.पी.एल. कनेक्शनधारी उपभोक्ता, महिला उपभोक्ता, कृषक एवं जीवन ज्योति योजना के उपभोक्ता 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजनांदगांव वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री शंकेश्वर कंवर, कार्यपालन अभियंता श्री प्रीतम जैकब, श्रीमती सीमा ढ़ील विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। कार्यक्रम में बडी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही जिनको अतिथियों के द्वारा फलदार पौधे प्रदान कर सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रजत जयंती वर्ष 2025-26 कार्यक्रम के अवसर पर राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलें के सोमनी, मुसराकला, छुरिया, गैंदाटोला, गोटाटोला, अम्बागढ़ चौकी छुईखदान, खैरागढ़ ग्रामीण जालबांधा एवं गंडई वितरण केन्द्रों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को विभागीय योजनाओं तथा सुविधाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए उपस्थित हेल्प डेस्क के द्वारा हितग्राहियों का ऑन स्पॉट पंजीयन भी किया गया।
विद्युत विभाग के आगामी जिलेवार कार्यक्रम:-
1.राजनांदगांव जिला- वितरण केंद्र स्तर पर:- 31 जनवरी को वितरण केन्द्र सिंघोला, घुमका, बोरी, डोंगरगढ़ ग्रामीण, खुज्जी एवं बम्हनी चारभांटा, दिनांक 02 फरवरी को वितरण केंद्र डांेगरगढ़ शहर, मुरमुंदा, लालबहादुर नगर एवं डोंगरगांव षहर, दिनांक 03 फरवरी को वितरण केंद्र ठेलकाडीह, अर्जुनी, तुमड़ीबोड़, ढ़ारा, सड़क चिरचारी, कुमरदा एवं डोंगरगांव ग्रामीण, संभागीय स्तर पर 02 फरवरी को राजनांदगांव एवं डोंगरगांव संभाग में कार्यक्रम होंगे।
2.खैरागढ-छुईखदान-गंडई़ जिला- वितरण केंद्र स्तर पर:- दिनांक 31 जनवरी को वितरण केंद्र बुन्देली, मुढ़ीपार, अतरिया एवं खैरागढ़ शहर, दिनांक 02 फरवरी को वितरण केंद्र अमलीपारा, साल्हेवारा एवं पैलीमेटा, दिनांक 03 फरवरी को वितरण केंद्र उदयपुर, पांडादाह और धोधा में आयोजन। संभागीय स्तर पर 30 जनवरी को स्वामी आत्मानंद स्कूल, 31 जनवरी रानी रश्मिदेवी महाविद्यालय खैरागढ़, 04 फरवरी को संभागीय कार्यालय खैरागढ़ में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
3.मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला- वितरण केंद्र स्तर पर:- दिनांक 31 जनवरी को वितरण केंद्र मोहला एवं बांधाबाजार, दिनांक 02 फरवरी को वितरण केंद्र खड़गांव एवं कौड़ीकसा, दिनांक 03 फरवरी को वितरण केंद्र मानपुर, वासड़ी एवं औंधी में आयोजन। संभागीय स्तर पर 02 फरवरी को संभागीय कार्यालय मोहला में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने समस्त नागरिकों और उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिलों के उक्त आयोजनों में भाग लेकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का त्वरित निदान पायें।


