छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति हेतु बैंकर्स और वेंडर की समीक्षा बैठक ली

बलौदाबाजार, 29 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार को सीएसपीड़ीसीएल के अधिकारियो, बैंकर्स एवं वेंडरो की बैठक लेकर जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैंको को प्राप्त आवेदनों में त्वरित कार्यवाही के लिये गूगल फॉर्म विकसित करने के निर्देश दिये जसमे प्रतिदिन की कार्यवाही एवं समस्या दर्ज करनी होगी।

कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि वेंडर द्वारा बैंको भेजें जाने वाले आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही होनी चाहिए। यदि किसी आवेदन को निरस्त करना हो तों कारण सहित निरस्त किया जाए लेकिन लंबित न रखा जाए। उन्होंने बैंकवार लंबीत आवेदनों की समीक्षा करते हुए जिन बैंको में अधिक संख्या में आवेदन लंबित है उन्हें जल्द निराकृत करने के निर्देश दिये।स्थिति तथा समस्याओं पर चर्चा कर निरकारण कराएं। उन्होंने विभाग के कनिष्ठ अभियंताओ के लिये निर्धारित लक्ष्य में कमजोर प्रदर्शन वालों पर कड़ी निगरानी और कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये।
बैठक में वेंडरो द्वारा अपनी समस्या रखे गए और कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किये बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अब तक जिले को कुल 10136 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *