छत्तीसगढ़

सहायक आयुक्त ट्राइबल बद्रीश सुखदेवे ने धान खरीदी केंद्र बरदुला का निरीक्षण किया

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 जनवरी 2026/sns/-धान खरीदी के जिला उड़नदस्ता अधिकारी और सहायक आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति बद्रीश सुखदेवे ने धान खरीदी केंद्र बरदुला का निरीक्षण किया। एक किसान का नमी 18.1%  होने के कारण रिजेक्ट करवाया गया। धान बेचने के लिए भौतिक सत्यापन, काटे गए टोकन तथा बारदाना में धान वजन प्रक्रिया का गंभीरतापूर्वक किसानों के कल्याण के लिए निर्धारित प्रक्रिया अनुसार नियत समय पर पूर्ण करने हेतु हमालो के लंच टाइम में सुधार करते हुए पाली पाली में करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उपार्जन केंद्र के स्वच्छता, सुरक्षा तथा किसानों क टोकन पंजी आदि को सुव्यस्थित संधारित करने हेतु प्रेरित किया गया। उड़नदस्ता अधिकारी ने उपस्थित किसानों, समिति प्रबंधकों को नियम अनुसार कार्य करने हेतु मार्गदर्शन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *