छत्तीसगढ़

बस्तर की ‘बड़ी दीदी’ बुधरी ताती एवं दंतेवाड़ा के सेवा समर्पित चिकित्सक दंपत्ति डॉ. रामचंद्र त्रयम्बक गोडबोले और सुनीता गोडबोले को पद्मश्री मिलने पर आदिम जाति मंत्री श्री राम विचार नेताम ने दी बधाई*

बस्तर की ‘बड़ी दीदी’ बुधरी ताती एवं दंतेवाड़ा के सेवा समर्पित चिकित्सक दंपत्ति डॉ. रामचंद्र त्रयम्बक गोडबोले और सुनीता गोडबोले को पद्मश्री मिलने पर आदिम जाति मंत्री श्री राम विचार नेताम ने दी बधाई*

रायपुर, 25 जनवरी 2026/केंद्र सरकार द्वाराबस्तर की ‘बड़ी दीदी’ बुधरी ताती एवं दंतेवाड़ा के सेवा समर्पित चिकित्सक दंपत्ति डॉ. रामचंद्र त्रयम्बक गोडबोले और सुनीता गोडबोले को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित पुरस्कार पद्मश्री* मिलने पर आदिम जाति विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम ने बधाई दी हैं।
मंत्री श्री नेताम छत्तीसगढ़ के लिए यह अत्यंत गौरव की बात हैं। गौरतलब है कि समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दंतेवाड़ा की समाजसेविका बुधरी ताती तथा चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में दशकों से निस्वार्थ कार्य कर रहे डॉ. रामचंद्र त्रयम्बक गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले को पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा। डॉ. गोडबोले दंपत्ति को यह सम्मान संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा। मंत्री श्री नेताम ने उक्त तीनों विभिूतियों को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *