छत्तीसगढ़

25 जनवरी को कवर्धा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

कवर्धा, 20 जनवरी 2026/sns/-जिले में 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11.00 बजे से स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (रानी दुर्गावती चौक), कवर्धा के सभाकक्ष में आयोजित होगा।

कार्यक्रम के दौरान नए एवं युवा मतदाताओं को बैज पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बी.एल.ओ. को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *