छत्तीसगढ़

राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025-26 के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की सूचना


बीजापुर 16 जनवरी 2026/sns/- राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2025-26 की तैयारी हेतु चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन को लेकर विभाग द्वारा सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार, नई दिल्ली स्थित सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में अध्ययन हेतु इच्छुक अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन के उपरांत 28 दिसंबर 2025 को आयोजित प्राक्चयन परीक्षा की मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किए जाने वाले वर्गवार अभ्यर्थियों की सूची एवं कार्यक्रम विवरण www.tribal.cg.gov.in  पर उपलब्ध है। संबंधित अभ्यर्थियों को योजना नियमावली की कंडिका-01 के अनुसार सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर मुख्यालय इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, मीटिंग हॉल कक्ष क्रमांक-04 (तृतीय तल) में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुपस्थित अभ्यर्थियों अथवा अपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले उम्मीदवारों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही, निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात किसी भी प्रकार का दस्तावेज सत्यापन अथवा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *