अंबिकापुर, 10 जनवरी 2026/sns/- राज्य शासन के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा 11 जनवरी 2026 को शाम 04ः30 बजे से अम्बिकापुर के कला केंद्र मैदान में “2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास“ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए फन एक्टिविटी, डांस, म्यूजिक, प्रश्नोत्तरी सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार भी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने अपील की गई है।



