अंबिकापुर, 02 जनवरी 2026/sns/- बाल विकास परियोजना उदयपुर अंतर्गत सेक्टर डांडगांव के आंगनबाड़ी केन्द्र चारपारा-सलवा एवं डांडगांव बाजारपारा के सम्बंध में प्राप्त शिकायत की जांच हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जे आर प्रधान द्वारा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र चारपारा-सलवा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित पाई गईं, परन्तु केन्द्र में एक भी हितग्राही उपस्थित नहीं पाए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केन्द्र डाडगाव हरिजनपारा बाजारपारा के निरीक्षण के दौरान केन्द्र बंद पाया गया, साथ ही कार्यकर्ता एवं सहायिका केन्द्र में उपस्थित नही पाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि कार्यकर्ता नियमित रूप से केन्द्र नही आती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा रेडी टू ईट फूड एव गर्म भोजन भी नियमित प्रदाय नहीं किया जाता है। आंगनबाड़ी केन्द्र मे मिलने वाली रेडी टू ईट फूड एवं गर्म भोजन की सामग्री को कार्यकर्ता अपने घर पर रखती हैं। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि आंगनबाड़ी सहायिका बच्चों को बुलाने नहीं जाती हैं। निरीक्षण के दौरान शिशुवती महिला से भी चर्चा की गयी। महिला द्वारा बताया गया कि उन्हें नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में रेडी टू ईट प्राप्त नही होता है। 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों के अभिभावकों से भी चर्चा की गयी, उनके द्वारा बताया गया कि उनके बच्चों के लिए भी रेडी टू ईट नहीं मिलता है। उक्त शिकायतों के आधार पर आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता को पद से पृथक करने की कार्यवाही की जा रही है एवं आंगनबाड़ी सहायिका को चेतावनी पत्र तथा सेक्टर सुपरवाईजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने पीएम उज्जवला योजना के प्रगति का समीक्षा किया
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के समस्त गैस एजेंसी संचालकों का बैठक आयोजित किया गया, जिसमें सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदन तथा शासन के महत्वपूर्ण योजना धरती आबा से संलग्न 17 ग्रामों में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के पात्र हितग्राहियों को शत् प्रतिशत उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदाय […]
ई-ऑफिस में दक्ष बनाने अधिकारी कर्मचारियों क़ो दिया गया प्रशिक्षण
बलौदाबाजार, 26 जून 2025/sns/- कार्यालयीन कार्य क़ो पूरी तरह से पेपरलेस एवं डिजिटल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों क़ो आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार क़ो जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारी कर्मचारियों के लिए ई-ऑफिस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में सामान्य प्रशासन विभाग के मास्टर ट्रैनर द्वारा […]
राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर को आवेदक ई-रोजगार पोर्टल की साईट कर सकते है आवेदन की प्रक्रिया
रायगढ़, 04 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 9 एवं 10 अक्टूबर 2025 को राज्य स्तरीयरोजगार मेला का आयोजन रायपुर में किया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए नियोक्ता पंजीयन एवं अभ्यर्थियों के आवेदन की प्रक्रिया ई-रोजगार पोर्टल की साईट www.erojgar.cg.gov.in में की जा रही हैं। इस मेला हेतु उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी पोर्टल के मेन्यू के […]


