छत्तीसगढ़

राजीव युवा उत्थान योजना सिविल सेवा तैयारी हेतु प्राक्चयन परीक्षा 28 दिसंबर को अपात्र अभ्यर्थियों को सशर्त अनुमति

मुंगेली, 26 दिसंबर 2025/sns/- राजीव युवा उत्थान योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) के निर्धारित दो परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। बालिका परीक्षार्थियों के लिए प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, पहाड़ी चौक, तिलक नगर, गुढ़ियारी, रायपुर में रोल नंबर 20250001 से 20250386 कुल 386 अभ्यर्थियों और बालक परीक्षार्थियों के लिए प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, सड्डू उरकुरा मार्ग, रायपुर में रोल नंबर 30250001 से 30250701 कुल 701 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि अभिलेखों के अभाव में जिन अभ्यर्थियों को पूर्व में परीक्षा हेतु अपात्र घोषित किया गया था, उन्हें प्राक्चयन परीक्षा में प्रावधिक (सशर्त) रूप से बैठने की अनुमति प्रदान की गई है। हालांकि, परीक्षा उपरांत यदि पुनः अभिलेख अपूर्ण पाए जाते हैं, तो संबंधित अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता निरस्त की जाएगी। अभ्यर्थियों को विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in एवं https://hmstribal.cg.nic.in से परीक्षा केंद्र, रोल नंबर सहित फोटोयुक्त प्रवेश पत्र डाउनलोड कर निर्धारित परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *