दुर्ग, 26 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने बुधवार 24 दिसम्बर को धान उपार्जन केन्द्र मचान्दुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर धान के स्टेग, प्रत्येक स्टेग में बोरों की संख्या, अब तक खरीदे गये धान और उठाव के साथ ही किसानों की टोकन व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने वाहन एन्ट्री पंजी एवं अन्य पंजी संधारण सही नहीं पाये जाने पर समिति प्रबंधक को फटकार लगायी। साथ ही धान पंजीयनों का व्यवस्थित ढंग से संधारण करने के कड़े निर्देश दिये। इस अवसर पर एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी और तहसीलदार श्रीमती काश्मा यदु भी मौजूद थे। ज्ञात हो कि उपार्जन केन्द्र मचान्दुर में 29139.60 क्विंटल धान की खरीदी हुई। जिसमें मोटा धान की मात्रा 15061.60 क्विंटल, पतला धान की मात्रा 2055.20 क्विंटल एवं सरोना धान की मात्रा 12322.80 क्विंटल शामिल है। खरीदे गये धान की कुल लागत राशि 6 करोड़ 90 लाख 72 हजार 816 रूपए है। जिसमें किसानों को 4 करोड़ 70 लाख 9 हजार 595 रूपए का भुगतान किया जा चुका है। धान खरीदी से 617 किसानों को लाभान्वित किया गया है। उपार्जन केन्द्र में खरीदे गये धान का उठाव भी किया जा रहा है। अब तक मिलर्स द्वारा 11 हजार क्विंटल का धान उठाव किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस राज्य मानसिक अस्पताल सेंदरी में संगोष्ठी का आयोजन
बिलासपुर, 10 अक्टूबर 2025/sns/- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में मानसिक स्वास्थ्य के उपर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मनोरोग चिकित्सक डॉ० आशुतोष तिवारी ने बताया कि समय तेजी से बदल रहा है, परिजनों की आशायें बच्चो से बहुत बढ़ गई है, जिसके कारण वे […]
सुपोषित सरगुजा अभियान और “मुख्यमंत्री अन्नकोष“ योजना का शुभारंभ
अम्बिकापुर, 02 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग, द्वारा जिले में कुपोषण को जड़ से समाप्त करने हेतु “सुपोषित सरगुजा अभियान“ और “मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना“ का आज से शुभारंभ किया गया है। यह अभियान जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) मद से संचालित किया जा रहा है। सुपोषित […]
प्रोजेक्ट उन्नति से संवर रहा भविष्य मनरेगा श्रमिकों के परिवार अब बनेंगे कुशल राजमिस्त्री
जगदलपुर, 09 जनवरी 2026/sns/- जिला प्रशासन ने मनरेगा श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय और महत्वपूर्ण पहल की है। प्रोजेक्ट उन्नति फेज-2 के तहत अब उन श्रमिक परिवारों के सदस्यों को हुनरमंद बनाया जा रहा है, जिन्होंने मनरेगा योजना के अंतर्गत न्यूनतम 60 दिनों का रोजगार पूरा कर लिया है। इसी उद्देश्य […]

