दुर्ग, 23 दिसंबर 2025/sns/- भारत सरकार के ’सुशासन सप्ताह’ (गुड गवर्नेंस वीक) के अवसर पर दुर्ग जिले में जारी राष्ट्रव्यापी अभियान ’प्रशासन गांव की ओर’ के तहत, 24 दिसंबर 2025 को विकासखंड दुर्ग के ग्राम मंचादुर में विशाल जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर ग्राम मंचादुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित होगा। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
संबंधित खबरें
पशु को सड़कों पर स्वतंत्र रूप से छोड़े जाने की रोकथाम हेतु कड़े आदेश जारी जन सुरक्षा व लोकहित को प्राथमिकता
धमतरी, 02 अगस्त 2025/sns/- हाल ही हुई नारको को-ऑर्डिनेशन की बैठक में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने जिले के सभी एसडीएम को पशु पालकों द्वारा अपने मवेशियों को खुली जगह छोड़ने पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। यह निर्णय क्षेत्र में घटती सड़क दुर्घटनाओं, आपातकालीन सेवाओं […]
इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवेदन आमंत्रित
मोहला, 25 जुलाई 2025/sns/- अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया हैं। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसूचित जनजाति हेतु 64 एवं अनुसूचित जाति वर्ग […]
सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु सीएनजी मॉक ड्रिल संपन्न
राजनांदगांव, 14 नवम्बर 2025/sns/- मैसर्स अडानी टोटल गैस लिमिटेड द्वारा बीपीसीएल गिल गुड्स कैरियर्स सोमनी में सीएनजी मॉक ड्रिक का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिक का उद्देश्य गैस आपूर्ति के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी एवं कर्मचारियों को सतर्कता के प्रति जागरूक करना था। मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन की टीम, जिला फायर […]

