दुर्ग, 22 दिसंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों और धान खरीदी की सुदृढ़ व्यवस्था ने किसानों के जीवन में समृद्धि के नए द्वार खोल दिए हैं। शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी और समय पर भुगतान से किसानों का खेती के प्रति उत्साह दोगुना हो गया है। इसी कड़ी में ग्राम फेकारी के प्रगतिशील किसान युगल किशोर साहू की कहानी खुशहाली की एक नई इबारत लिख रही है। ग्राम फेकारी निवासी किसान श्री युगल किशोर साहू ने बताया कि वे साढ़े सात एकड़ रकबे में धान की खेती करते हैं। इस वर्ष शासन की बेहतर व्यवस्था के चलते उन्होंने अपनी फसल बेची है, जिससे उन्हें अच्छी आय प्राप्त हुई है। युगल किशोर के चेहरे की मुस्कान उनकी आर्थिक मजबूती को स्वतः ही बयां कर रही है। श्री साहू ने उत्साहपूर्वक बताया कि खेती से हुई इस आय का उपयोग वे अपने परिवार के सामाजिक और घरेलू कार्यों में कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कमाई से वे अपने घर का निर्माण कार्य (नया घर बनाना) पूर्ण कर रहे हैं। साथ ही, परिवार में बच्चों के विवाह और अन्य आयोजनों जैसे ’छट्ठी’ आदि के खर्चों को भी वे अब बिना किसी वित्तीय बोझ के आसानी से वहन कर पा रहे हैं। कृषक श्री युगल किशोर केवल धान तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे खेती में विविधीकरण को भी बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे धान के साथ-साथ चना, मटर और लाखड़ी (तिवड़ा) जैसी दलहन फसलों की भी पैदावार कर रहे हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो रहा है। किसान श्री युगल किशोर साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले की तुलना में अब धान की बहुत अच्छी कीमत (3100 रुपये) मिल रही है, जिससे किसानों को सीधा और बड़ा फायदा हो रहा है। उनकी इस पहल से हम किसान अब आर्थिक रूप से पहले से कहीं अधिक सक्षम और संतुष्ट हैं।
संबंधित खबरें
शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए वन मंत्री श्री केदार कश्यप
रायपुर, 28 जून 2025/sns/- वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज बस्तर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानपुरी में शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ‘शिक्षा जीवन की नींव है‘। शिक्षा ही व्यक्ति के जीवन को सशक्त और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के […]
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 1 मार्च को
सुकमा, 21 जनवरी 2026/sns/- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 06 वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह प्रवेश परीक्षा 01 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक (02 घंटे) आयोजित होगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री हेमंत कुमार सिंहा […]
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की समीक्षा बैठक बाढ़ प्रभावितों सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की हुई समीक्षा
बीजापुर, 02 सितम्बर 2025/sns/ – कलेक्टर श्री संबित मिश्रा की अध्यक्षता में समय-सीमा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, राहत कार्य एवं प्रभावित परिवारों को प्रदान की जा रही सहायता राशि की जानकारी ली गई। उन्होंने सड़क, पानी, भोजन जैसी आवश्यक जरूरतों के त्वरित समाधान पर जोर देते […]



