दुर्ग, 19 दिसंबर 2025/sns/- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने हेतु किए जा रहे भौतिक सत्यापन में गंभीर खामियां पाए जाने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिले की सेवा सहकारी समिति मर्यादित खिलोराकला (प.क्र. 3326) में अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण और पंचनामा रिपोर्ट के अनुसार, रिकॉर्ड से कुल 112.80 क्विंटल (282 बोरा) धान अधिक पाया गया, जिसमें 72.40 क्विंटल मोटा धान और 40.40 क्विंटल सरना धान शामिल है। इसी प्रकार, सेवा सहकारी समिति मर्यादित कन्हारपुरी (प.क्र. 2512) के भौतिक सत्यापन में भी भारी विसंगति मिली, जहाँ कुल 181 बोरा अतिरिक्त धान पाया गया और स्टॉक में मोटा धान (+437 बोरा) तथा सरना धान (-258 बोरा) के आंकड़ों में भारी अंतर देखा गया। इन दोनों ही केंद्रों पर धान की स्टेकिंग अव्यवस्थित पाई गई, जो शासन की धान खरीदी नीति का स्पष्ट उल्लंघन है। इस घोर लापरवाही और छत्तीसगढ़ सेवा नियम 2018 के नियम 16.4 के अंतर्गत ’दुराचरण’ की श्रेणी में आने वाले आचरण के परिप्रेक्ष्य में, सक्षम प्राधिकारियों ने खिलोराकला के समिति प्रभारी श्री देवदत्त पटेल और कन्हारपुरी के समिति प्रभारी श्री सेवाराम पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारियों को नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।
संबंधित खबरें
ज्ञान दान में आगे आ रहे लोग स्मृति पुस्तकालय योजना को मिल रहा भरपूर सहयोग
रायपुर, 30 अगस्त 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में स्मृति पुस्तकालय योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत आज संकुल समन्वयक, शिक्षा विभाग श्री नंदकुमार ध्रुव ने जिला प्रशासन को प्रतियोगी परीक्षाओं सहित अन्य प्रेरक पुस्तकें दान की। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने यह पुस्तकें ग्रहण किया तथा सम्मान […]
केन्द्राध्यक्ष श्री पी. मंडल के रिपोर्ट पर परीक्षार्थी कु. अन्नु सूर्या उसकी बहन कु. अनुराधा एवं अन्य लोगों के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय में पेश किया गया
♦️ थाना सरकंडा जिला बिलासपुर दिनांक 13.07.2025 को परीक्षा केन्द्र क्र. 1309 रामदुलारे शा.बा.उ.मा.वि. सरकंडा बिलासपुर में व्यवसायिक परीक्षा मंडल आयोजित की गई थी जिसमे उप अभियंता सिविल/विद्युत/यांत्रिकी पद हेतु परीक्षा में कु. अन्नु सूर्या नाम की लड़की परीक्षा दे रही थी, जो अपने अंतःवस्त्रो में हिडन कैमरा और कान में माइक्रो स्पीकर लगायी हुई […]
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया स्मरणोत्सव का शुभारंभ जिले भर में कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
बिलासपुर, 08 नवंबर, 2025/sns/- राष्ट्रीय चेतना और स्वाभिमान के प्रतीक ‘वंदे मातरम्’ गीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को पूरे देश में भव्य स्मरणोत्सव मनाया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम से स्मरणोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बिलासपुर जिले में भी विविध कार्यक्रमों […]

