छत्तीसगढ़

वैशाली नगर विधानसभा में विकास कार्य के लिए 70 लाख रूपए स्वीकृत



दुर्ग, 17 दिसंबर 2025/sns/-
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत विकास कार्य के लिए 70 लाख रूपए की स्वीकृत दी है। जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई द्वारा किया जाएगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार वैशाली नगर की लाल मैदान पावर हाउस में सार्वजनिक डोम शेड निर्माण कार्य के लिए 70 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *