छत्तीसगढ़

रबी 2025-26 उद्यानिकी फसलों का मौसम आधारित बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक



दुर्ग, 17 दिसंबर 2025/
sns/- राज्य शासन के कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए उद्यानिकी फसलों में मौसम आधारित फसल बीमा की समय सीमा 31 दिसंबर 2025 तक निर्धारित की गई है। यह योजना किसानों को कम/अधिक तापमान, कीट एवं रोग, ओलावृष्टि, लगातार अवर्षा जैसी विपरीत परिस्थितियों से होने वाले नुकसान से बचाने हेतु लागू की गई है।
बीमा राशि का अधिकतम 5 प्रतिशत या वास्तविक प्रीमियम (जो भी कम हो) कृषक अंश के रूप में जमा करेंगे। ऋणी और अऋणी दोनों प्रकार के कृषक बीमा करा सकते हैं। अऋणी कृषक को स्वघोषित प्रमाण पत्र, नक्शा/खसरा, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छाया प्रति जमा करनी होगी।
ऋणी कृषक योजना में शामिल नहीं होना चाहते हैं, उन्हें भारत सरकार द्वारा जारी चयन प्रपत्र आवेदन की अंतिम तिथि से सात दिन पूर्व संबंधित बैंक में जमा करना होगा। समय पर प्रपत्र न जमा करने पर बैंक द्वारा स्वीकृत अल्पकालीन कृषि ऋण अनिवार्य रूप से बीमाकृत किया जाएगा। भारतीय कृषि बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि, लोक सेवा केन्द्र, बैंक शाखा, सहकारी समिति, विकासखण्ड में स्थापित शासकीय उद्यान रोपणी बीमा कराने हेतु अधिकृत होंगे। इस मामले में बैंक द्वारा किसी भी प्रकार की चूक/त्रुटि होने पर संबंधित बैंक किसानों के स्वीकार्य दावों के भुगतान करने के लिए उत्तरदायी होगा।
उप संचालक उद्यान से मिली जानकारी अनुसार मुख्य कवरेज (कुछ प्रमुख फसलें)- टमाटर- बीमित राशि 88000, किसान देय प्रीमियम 4400; अतिरिक्त/एड-ऑन कवरेज 32000, किसान देय प्रीमियम 1600। बैगन- बीमित राशि 57000, किसान प्रीमियम 2850, अतिरिक्त/एड-ऑन कवरेज 20000, किसान देय प्रीमियम 1000। फुलगोभी- बीमित राशि 54000, किसान देय प्रीमियम 2700, अतिरिक्त/एड-ऑन कवरेज 16000, किसान देय प्रीमियम 800। पत्तागोभी- बीमित राशि 54000, किसान देय प्रीमियम 2700, अतिरिक्त/एड-ऑन कवरेज 16000, किसान देय प्रीमियम 800। प्लाज- बीमित राशि 55000, किसान देय प्रीमियम 2750, अतिरिक्त/एड-ऑन कवरेज 25000, किसान देय प्रीमियम 1250। आलू-बीमित राशि 96000, किसान देय प्रीमियम 4800, अतिरिक्त/एड-ऑन कवरेज 24000, किसान देय प्रीमियम 1200।

इसके अलावा ओलावृष्टि/चक्रवाती हवाएं हेतु जोखिम फसलों के लिए निर्धारित तिथि-

रबी फसल-टमाटर और आलू के लिए जोखिम अवधि ओलावृष्टि के लिए 01 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026, रबी फसल-बैंगन व प्याज के लिए जोखिम अवधि ओलावृष्टि 01 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026, रबी फसल -फलगोभी एवं पत्तागोभी के लिए जोखिम अवधि ओलावृष्टि 01 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *