छत्तीसगढ़

फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बलौदाबाजार, 16 दिसम्बर 2025/sns/- ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बलौदा बाजार में फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जिला जल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में बलौदा बाजार ब्लॉक के जल वाहिनी शामिल हुए।

प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को फील्ड टेस्ट किट द्वारा जल में फ्लोराइड, आयरन, नाइट्रेट, पीएच, टर्बिडिटी एवं अवशिष्ट क्लोरीन की जांच की व्यावहारिक विधि की जानकारी दी गई। साथ ही जल स्रोत संरक्षण, जल गुणवत्ता निगरानी, पेयजल योजनाओं के के दिशा-निर्देशों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई ।कार्यक्रम में प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल डेमो के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उत्कृष्ट सहभागिता एवं कार्य करने वाले जल वाहिनी को फील्ड टेस्ट किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद सीईओ पीसी पटेल ने पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच तथा फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से ग्राम स्तर पर जल गुणवत्ता की त्वरित पहचान पर जोर देते हुए इससे आमजन को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में सहायक बताया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सब इंजीनियर कली राम पैकरा ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जिले में जल गुणवत्ता निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ होने और ग्राम स्तर पर सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की. बात कही।

कार्यक्रम में जिला लैब केमिस्ट श्रुति, जिला परियोजना समन्वयक राजकुमार कोसले , मंजु गायकवाड व ग्रामीण जन उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *