छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 21 दिसम्बर को कलेक्टर की अध्यक्षता में 16 दिसंबर को जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित


कोरबा, 11 दिसम्बर 2025/sns/- जिले में 21 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान अभियान के सफल संचालन हेतु कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में 16 दिसंबर 2025 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दोपहर 01 बजे जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
गौरतलब है कि भारत सरकार एवं परिवार कल्याण मंत्रालय निर्माण भवन नई दिल्ली के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 21 दिसम्बर 2025 को आयोजित किया गया है। अभियान के प्रथम दिवस पोलियो बूथ में तथा मॉप अप दिवसों 22 व 23 दिसंबर 2025 को गृह भेंटकर 0 से 05 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *