छत्तीसगढ़

जनहितैषी साय सरकार की संवेदन शील पहल

मुंगेली, 11 दिसम्बर 2025/sns/- पथरिया विकासखंड के मनियारी बैराज परियोजना से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए साय सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश एवं सतत प्रयासों तथा कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में कुकुसदा एवं आसपास के डुबान क्षेत्र के भू-अर्जन मामलों का त्वरित निराकरण किया गया है। मनियारी बैराज योजना के अंतर्गत डुबान क्षेत्र के 175 किसानों की कुल 143.71 एकड़ भूमि के लिए 40 करोड़ 41 लाख रुपए से अधिक का मुआवजा स्वीकृत किया गया है। संबंधित प्रकरण का प्रारूप-क अनुमोदित हो चुका है और शीघ्र ही पात्र किसानों को राशि वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत 240 किसानों की भूमि चिन्हांकित की गई थी, जिनमें से 24 किसानों को पूर्व में ही मुआवजा दिया जा चुका है। शेष 41 किसानों के प्रकरण प्रक्रियाधीन हैं, जिनके निस्तारण की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है। मुआवजे प्रकरण की पूर्णता पर प्रभावित किसानों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर खुशी व्यक्त करते हुए शासन प्रशासन का आभार जताया। प्रशासन का कहना है कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक प्रभावित किसान को समयबद्ध लाभ प्रदान करना है, ताकि परियोजना कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ सके और किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *