छत्तीसगढ़

दिव्यांगजन वित्त निगम के अध्यक्ष ने हितग्राहियों को किया सम्मानित

बलौदाबाजार, 10 दिसम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवड़िया आज जिला प्रवास पर बलौदाबाजार पहुंचे। उन्होंने सर्किट हॉउस बलौदाबाजार में स्वरोजगार ऋण योजना के तहत ऋण राशि अदायगी पूर्ण कर चुके हितग्राहियों को शाल -श्रीफल से सम्मानित किया।

श्री कांवाडिया ने हितग्राहियो से चर्चा करते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों ने अब तक ऋण राशि चुकता नहीं किया है तथा किसी प्रकार कि समस्या है उसका निदान किया जाएगा। उन्होंने ऋण राशि चुकता कर चुके हितग्राहियों को जरुरत के अनुसार पुनः ऋण लाभ लेने प्रोत्साहित किया।

श्री कांवडिया ने प्रवास के दौरान मनोविकास केन्द्र का भी अवलोकन किया और विशेष आवश्यकता वाले छात्रों से मुलाक़ात की। उन्होंने केन्द्र की व्यवस्थाओ पर जिला प्रशासन की सराहना करते हुए अच्छी पहल बताया।

इस दौरान राजेश तिवारी, उप संचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *