बीजापुर, 08 दिसंबर 2025/sns/- एसडीएम जागेश्वर कौशल ने बीजापुर स्थित धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, टोकन व्यवस्था, बारदाना आपूर्ति तथा धान तौल प्रक्रिया का विस्तृत जायजा लिया।
एसडीएम ने मौके पर मौजूद समिति प्रबंधकों और ऑपरेटरों से खरीदी कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा उन्हें समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को बिना किसी परेशानी के टोकन वितरण, साफ-सुथरी तौल, शीघ्र भुगतान और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर जोर दिया
एसडीएम कौशल ने कहा कि खरीदी कार्य में किसान हित सर्वाेपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खरीदी कार्य सुचारू, पारदर्शी और किसानों के हित में संचालित होना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं समिति कर्मचारी उपस्थित थे।

