छत्तीसगढ़

कोंटा के कस्तूरबा विद्यालय में “मायद नोनी” कार्यक्रम का आयोजन

सुकमा, 08 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कोंटा में किशोरी बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए “मायद नोनी” (हमारी बेटियां) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को स्वास्थ्य, आत्म-रक्षा, मानसिक मजबूती, मासिक धर्म स्वच्छता, साइबर सुरक्षा तथा अधिकारों एवं निर्णय क्षमता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक और सशक्त बनाना था।
जिला महिला एवं बाल विकास विभाग सह शिक्षार्थ की टीम ने बालिकाओं को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।
कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी सुश्री मनीषा शर्मा ने गुड टच-बैड टच, स्व-सुरक्षा, निर्णय क्षमता का विकास एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर विस्तृत जानकारी देते हुए बालिकाओं को स्वयं के प्रति सजग और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
इसके साथ ही चाइल्ड लाइन काउंसलर श्रीमती लखेश्वरी ने “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़” के संकल्प को मजबूत करते हुए सभी बालिकाओं से शपथ ग्रहण करवाया। कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन टीम भी सक्रिय रूप से उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *