छत्तीसगढ़

जिले के 75 अमृत सरोवरों में मनाया गया संविधान दिवस

सुकमा, 26 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के 75 निर्मित अमृत सरोवरों में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। मनरेगा योजना के तहत राज्य कार्यालय से जारी निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय बोली और भाषा में संविधान प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संविधान में निहित मौलिक कर्तव्यों, अधिकारों और मूल्यों की जानकारी दी गई। साथ ही जल संरक्षण, वृक्षारोपण, अमृत सरोवरों की स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। जिला प्रशासन ने इसे जनभागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *