छत्तीसगढ़

ऑर्थाेपेडिक मेगा हेल्थ कैंप में उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह 217 मरीजों को मिला व्यापक उपचार


बीजापुर, 26 नवम्बर 2025/sns/ – शिखर युवा मंच एवं SBI फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से ग्राम पदेड़ा, ब्लॉक एवं जिला बीजापुर में एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के माध्यम से आयोजित ऑर्थाेपेडिक मेगा हेल्थ कैंप ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हुआ। हड्डी एवं जोड़ से संबंधित बीमारियों के विशेषज्ञ उपचार हेतु आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
कुल 217 मरीजों ने पंजीकरण कराया और स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयाँ तथा विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में 9 गांवों के लोगों की सहभागिता रही, जिससे ग्रामीण समुदाय की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति बढ़ती जागरूकता स्पष्ट दिखाई दी।
लैब जांच के महत्वपूर्ण परिणाम- शिविर के दौरान 70 मरीजों की लैब जांच की गई, जिनमें मलेरिया 30, हिमोग्लोबिन 13 2 मरीजों का स्तर 8 ग्राम से कम पाया गया।  RBS: 12,UPT: 3 विडाल, 5 सिकलिन 6, एब्लड ग्रुप 1, प्राप्त परिणामों के आधार पर मरीजों को तत्काल दवाइयाँ और आवश्यक उपचार प्रदान किया गया।
गंभीर मरीजों को किया गया रेफर- कुल 12 मरीजों को उपचार हेतु रेफर किया गया, जिनमें 11 मलेरिया पॉजिटिव मरीज तथा 1 ऑर्थाेपेडिक हिप डिसलोकेशन का गंभीर मामला शामिल था जिसे उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा के लिए भेजा गया।
विशेषज्ञ डॉक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका- कैंप में ऑर्थाेपेडिक विशेषज्ञ डॉ. यशवंत द्वारा जटिल हड्डी एवं जोड़ संबंधी मामलों की पहचान और उपचार संभव हुआए जिससे मरीजों को अत्यंत राहत मिली।
MMU टीम का सराहनीय योगदान- SBI Sanjeevani MMU टीम बीजापुर ने शिविर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में शामिल थे जिसमें मुकेश मानिकपुरी, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, जीनूराम वर्मा, चिकित्सक, सिद्ध मौर्य फार्मासिस्ट, मनोरमा उसेंडी लैब तकनीशियन, खुशबूलता चौधरी, स्टाफ नर्स, सियाराम कुडियम सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे।
ग्रामीणों ने की पहल की सराहना स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य शिविर को दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया। शिखर युवा मंच एवं SBI फाउंडेशन ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि ग्रामीण समुदायों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ मिलती रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *