छत्तीसगढ़

जिले में अवैध धान भंडारण पर लगातार कार्रवाई जारी

मोहला, 24 नवंबर 2025/sns/-   कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन भंडारण एवं अनियमितताओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत परिवहन, भंडारण एवं प्रतिष्ठानों की जांच कर अनियमितताए सामने आने पर धान की बड़ी मात्रा जप्त की गई है।कार्रवाई के दौरान एसके एंड सन्स ट्रेडर्स, मोहला से 23 क्विंटल धान जप्त किया गया। वहीं राजू प्रसाद खंडेलवाल फर्म में रजिस्टर संधारित सही नहीं पाए जाने पर 24 क्विंटल धान जब्त किया गया। इसी प्रकार साहू ट्रेडर्स, मोहला की जांच में भी रजिस्टर संधारण में गड़बड़ी मिलने पर 28 क्विंटल धान जप्त कर फर्म संचालक की सुपुर्दगी में दिया गया।जिला मोहला–मानपुर चौकी जिले में अभी तक अवैध धान के 10 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें कुल 761.801 क्विंटल धान जप्त किया गया है। इस जप्त धान की अनुमानित कीमत 23 लाख 61हजार 580 रुपए आंकी गई है। इसके अलावा कार्रवाई के दौरान 1 ट्रक और 1 ट्रैक्टर भी जब्त किए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान भंडारण और खरीद–फरोख्त के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *