सुकमा, 24 नवंबर 2025/sns/-जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मांडवी ने शनिवार को कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सुकमा में आकस्मिक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों, अध्ययन सामग्री और अभ्यास व्यवस्था संबंधी जानकारी ली।
श्री मंडावी ने छात्रों को मनोबल बढ़ाने वाले सुझाव देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने शिक्षकों को भी गुणवत्तापूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, जिला शिक्षा अधिकारी ने ओपन परीक्षा केंद्र, हायर सेकेंडरी स्कूल सुकमा का भी निरीक्षण कर व्यवस्था, सुरक्षा व परीक्षा संचालन की तैयारियों का आकलन किया।


