छत्तीसगढ़

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 धान बिक्री के लिए अधिकतम 3 टोकन की सुविधा


राजनांदगांव, 24 नवम्बर 2025/sns/- राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी निर्धारित है। धान खरीदी व्यवस्था के सुव्यवस्थित संचालित करने के लिए टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन जारी कर धान खरीदी की जा रही है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 2 एकड़ तक भूमि धारित करने वाले किसानों को अधिकतम 1 टोकन, 2 एकड़ से 10 एकड़ तक भूमि धारित करने वाले किसानों को अधिकतम 2 टोकन तथा 10 एकड़ से अधिक भूमि धारित करने वाले किसानों को अधिकतम 3 टोकन की सुविधा उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *