सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 नवंबर 2025/sns/-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के विधानसभा 17 सारंगढ़ में 100 प्रतिशत एसआईआर कार्य को पूर्ण करने वाली मथुरा पटेल को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सम्मानित किया। बीएलओ मथुरा ने ग्राम रेंगालमुड़ा मतदान क्रमांक 221 में 476 मतदाताओं का एसआईआर पूर्ण की हैं। इसके साथ साथ जिले के 4 अन्य बीएलओ को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने कार्य में अच्छा प्रगति लाई हैं। इनमें बीएलओ सहारतीन अनंत ने डंगनिया के 454 मतदातओं के 76 प्रतिशत और बीएलओ विमला पटेल ने पिकरीमाल में 504 मतदाताओं के 41 प्रतिशत कार्य पूर्ण की हैं। इसी प्रकार विधानसभा 43 बिलाईगढ़ क्षेत्र में बीएलओ मेनका ठाकुर ने तेन्दूदरहा के 980 मतदाताओं के 76 प्रतिशत और बीएलओ मंगली रत्नेश ने मंधाईभाठा के 1027 मतदाताओं के 67 प्रतिशत एसआईआर कार्य पूर्ण की है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश सर्वे, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा उपस्थित थीं।
संबंधित खबरें
कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त कक्षाएं लेकर पढ़ाएं :कलेक्टर डॉ कन्नौजे10वी,12वीं की परीक्षा परिणाम सुधारने सभी शिक्षक को अच्छी शिक्षा देने कलेक्टर ने दिए निर्देशकलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने गाताडीह स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 अक्टूबर 2025/sns/-जिले में शिक्षा की उच्च गुणवत्ता देने और कक्षा 10वी,12वीं की परीक्षा परिणाम सुधारने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर संजय कन्नौजे ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय गाताडीह का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया एवं डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने विद्यालय […]
रायपुर साहित्य उत्सव: ‘ट्रैवल ब्लॉग: पर्यटन के प्रेरक’ विषय पर लाल जगदलपुरी मंडप में परिचर्चा आयोजित
रायपुर साहित्य उत्सव: ‘ट्रैवल ब्लॉग: पर्यटन के प्रेरक’ विषय पर लाल जगदलपुरी मंडप में परिचर्चा आयोजित “हमारी सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण, संवर्धन और उत्सव मनाना अत्यंत आवश्यक,” — कैनात काज़ी “भारतीय यात्रियों के यात्रा-वृत्तांत और संस्मरण युवा पीढ़ी को प्रेरित और शिक्षित करते हैं,” — शिखा वर्शनी रायपुर, 24 जनवरी 2026/रायपुर साहित्य उत्सव के तीसरे […]
जिला स्तरीय राज्योत्सव का हुआ रंगारंग शुभारम्भ
बलौदाबाजार, 03 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ रजत जयंती क़े अवसर पर जिला स्तरीय राज्योत्सवक़ा रंगारंग शुभारम्भ रविवार को पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय हाई स्कूल मैदान में हुआ। समारोह क़े अध्यक्ष राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, अति विशिष्ट अतिथि जिले क़े प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित विशिष्ट अतिथियों क़े द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी […]


