कवर्धा, 21 नवंबर 2025/sns/- कबीरधाम जिले में बीते 3 नवंबर से चल रही जिला सहकारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित हो गई है। संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा से मुलाकात कर हड़ताल स्थगन का पत्र सौंपा। जिला सहकारी संघ की ओर से कहा गया कि शासन द्वारा 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। किसानों के हित को देखते हुए जिला सहकारी संघ के समस्त कर्मचारी अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित करते हैं और 21 नवंबर, शुक्रवार से अपने कार्य पर लौट जाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, संयुक्त कलेक्टर श्री आर बी देवांगन, उप पंजीयक सहकारिता श्री जी एस शर्मा, खाद्य अधिकारी श्री सचिन मरकाम, डीएमओ श्री अभिषेक मिश्रा, सीसीबी नोडल श्री आर पी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व जिला सहकारी संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश के विकास का अमिट संकल्प छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की रायपुर, 1 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर […]
प्रत्येक माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन
राजनांदगांव, 08 जनवरी 2026/sns/-शासन के निर्देशानुसार ग्रामीणों को रोजगार, आवास एवं आजीविका से संबंधित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रत्येक माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन […]
संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी- वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी
संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी- वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी वित्त मंत्री ने सौ से अधिक बच्चों को 5-5 हजार रुपये स्वेच्छानुदान देने की घोषणा की रायगढ़ में सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र रायपुर, 24 नवम्बर 2025/ युवाओं के सुनियोजित करियर निर्माण और […]

