छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने की धान खरीदी अभियान की प्रगति की समीक्षा


बिलासपुर, 21 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज मंथन सभाकक्ष में बैठक लेकर धान खरीदी अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी उपार्जन केन्द्रों में खरीदी शुरू करने के कड़े निर्देश दिए। किसानों से भी टोकन कटवाकर धान बेचने आने का आग्रह किया। कलेक्टर ने कहा कि संपूर्ण धान खरीदी अभियान के केन्द्र में हमारे मेहनतकश किसान है। उनका हित राज्य सरकार के लिए सर्वोपरि है। अभियान के अंतर्गत किसी भी काम में किसानों को किसी प्रकार की क्षति नहीं होनी चाहिए। पर्याप्त मात्रा में बारदान की उपलब्धता रहे। खरीदे गये धान का प्रतिदिन स्टेकिंग होने चाहिए। बैठक में प्रमुख रूप से जिला सहकारी बैंक के सुपरवाईजर एवं सहकारिता विस्तार अधिकारी मौजूद थे। उन्हें प्रमुख रूप से मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक के हिस्से में लगभग 8 से 10 उपार्जन केन्द्र शामिल हैं। कलेक्टर ने इन सभी को अपने अधिकारी क्षेत्र की सभी केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान किसी स्तर पर गड़बड़ी की जानकारी मिले तो इसे तत्काल रोकें और इसकी जानकारी मुझे व्यक्तिगत रूप से दें। खरीदे गये धान का फड़ पर नुकसान नहीं होने चाहिए। देख लें कि डनेज, नाली एवं कैप कव्हर पर्याप्त मात्रा में हो। समितियों को इन सब कार्यों के लिए पयाप्त मात्रा में राशि मुहैया कराई गई है। बैठक में खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर, उप आयुक्त सहकारिता सीएस जायसवाल,सीईओ सहकारी बैंक प्रभात मिश्रा, डीएमओ अमित चंद्राकर, नोडल अफसर आशीष दुबे भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *