छत्तीसगढ़

जल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष कार्यवाही पूवर्ती में मिल रही बेहतर बुनियादी सुविधाएँ

सुकमा, 21 नवंबर 2025/sns/- जिले के दूरस्थ क्षेत्र पूवर्ती में ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने शासन- प्रशासन लगातार प्रयासरत है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में 18 से 21 नवंबर तक पूवर्ती में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर के दौरान पीएचई विभाग द्वारा जल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष कार्यवाही की गई। विभाग की टीम ने डब्बापारा और बीचपारा में हैंडपंप की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू किया। इसके अलावा पूवर्ती में कुल 19 हैंडपंपों का क्लोरीनेशन किया गया, जिससे पेयजल की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। इस पहल से ग्रामीणों को अब स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल निर्बाध रूप से प्राप्त हो रहा है।
ग्रामीणों ने शिविर के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की तत्परता से उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी लगातार मौजूद रहकर स्थल पर ही समस्याएँ सुन रहे हैं और आवश्यकतानुसार कार्रवाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *