छत्तीसगढ़

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बीजापुर में 18 नवंबर को होगा यूनिटी मार्च तैयारी को लेकर कलेक्टर परिसर में प्रेसवार्ता


बीजापु, 17 नवंबर 2025/sns/- सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बीजापुर जिले में 18 नवंबर को आयोजित होने वाले यूनिटी मार्च की तैयारियों को लेकर आज कलेक्टर कार्यालय परिसर में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल ने मीडिया को आयोजन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
श्री कौशल ने कहा कि यूनिटी मार्च का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने जिलेवासियों, युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक संगठनों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस महत्वपूर्ण यात्रा को सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि यूनिटी मार्च का शुभारंभ चिकट राज बाबा मंदिर से दोपहर 3 बजे किया जाएगा, जो दुर्गा मंदिर में अल्प पड़ाव के पश्चात नवोदय विद्यालय, एजुकेशन सिटी में संपन्न होगा। प्रशासनिक अमला पूरे मार्ग में तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
श्री कौशल ने पत्रकारों से भी अनुरोध किया कि वे आयोजन में शामिल होकर एकता, राष्ट्रीय अखंडता और भाईचारे के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष पटेल के जीवन से हमें राष्ट्रहित, कर्तव्यनिष्ठा और एकता के मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर जिले प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के  पत्रकार गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *