बीजापुर, 12 नवम्बर 2025/sns/- पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय बीजापुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न विषयों के शिक्षकों की आवश्यकता है। सभी पद पूर्णतः अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज 23 नवम्बर 2025 शाम 5 बजे तक विद्यालय के ईमेल
jnvbijapur17@gmail.com पर भेज सकते हैं। साथ ही उम्मीदवारों को 25 नवम्बर 2025 दिन मंगलवार को ज्ञानगुड़ी में स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बीजापुर में प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू में उपस्थित होना होगा।

