छत्तीसगढ़

बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ


रायपुर, 11 नवंबर 2025/sns/- जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है – खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।

इसी क्रम में आज वायरमैन सुश्री सुधा वर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र 1 रायपुर, स्पेशलिस्ट पीडियाट्रिसिएन डॉ विकास तिवारी ने आंगनबाड़ी केंद्र 2 चरौदा आरंग, शिक्षक मोहम्मद अरशद खान ने मायाराम सुरजन स्कूल चौबे कॉलोनी, हेल्थ ऑफीसर श्री छत्रपति देवांगन ने आंगनबाड़ी केंद्र 1 टीला, अभनपुर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा जन्मदिन की पूर्व संध्या पर  11 कर्मचारियों को ई-कार्ड और एसएमएस के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कर उन्हें सामाजिक सरोकार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *