छत्तीसगढ़

25 सीटर डे केयर सेंटर सियान गुड़ी की होगी स्थापना 24 नवम्बर तक प्रस्ताव आमंत्रित


रायगढ़, 11 नवम्बर 2025/sns/- जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 25 सीटर डे केयर सेंटर-सियान गुड़ी का प्राथमिक स्तर पर स्थापना एवं संचालन किया जाना है। जिसके तहत इसमें रूचि रखने वाले संस्थाओं, फर्मो, शासकीय एवं अर्द्धशासकीय पंजीकृत स्वयं सेवी संस्थाओं से 24 नवम्बर अपरान्ह 3 बजे प्रस्ताव मंगाए गए है। इच्छुक संस्था एवं फर्म उप सचंालक समाज कल्याण रायगढ़ कार्यालय में प्रस्ताव भेज सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाईट ूूूण्तंपहंतीण्हवअण्पद में अवलोकन कर सकते है अथवा उप संचालक समाज कल्याण रायगढ़ कार्यालय में कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन पत्र एवं नियमों शर्तों की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *