रायगढ़, 07 नवम्बर 2025/sns/- जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ में वित्त प्रयोगशालाओं के डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना और सहयोग के लिए योग्य एवं अनुभवी विक्रेताओं से निविदाएं आमंत्रित की गई है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवम्बर निर्धारित की गई है। मूल्यांकन एवं शार्टलिस्टिंग की तिथि 27 नवम्बर एवं प्रस्तुतीकरण तिथि 1 दिसम्बर 2025 निर्धारित है। इच्छुक निविदाकार नियत तिथि तक निविदा पंजीकृत डाक से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रायगढ़ में भेज सकते है। समयावधि के पश्चात प्राप्त निविदा स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.raigarh.gov.in में अवलोकन कर सकते है।

