छत्तीसगढ़

जिला समन्वयक के संविदा पदों पर 10 नवंबर 2025 तक दावा आपत्ति आमंत्रित



दुर्ग, 30 अक्टूबर 2025/sns/-
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना में जिला समन्वयक (डीपीएम) आरजीएसए के रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से 30 अगस्त 2025 को अपरान्ह 5.00 बजे तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत दुर्ग के नाम से पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये गये थे। जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित तिथि में प्राप्त आवेदनों का प्रारंभिक जांच उपरांत पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन दावा आपत्ति हेतु किया गया है जिसका अवलोकन जिला पंचायत के सूचना पटल एवं https://durg.cg.gov.in. पद पर किया जा सकता है। प्रारंभिक सूची के प्रकाशन के पश्चात दावा-आपत्ति में किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यताएं एवं अनुभव प्रमाण पत्र या अन्य प्रमाण पत्र संलग्न किये जाने पर मान्य नहीं किया जायेगा। केवल त्रुटि सुधार ही मान्य होगा। प्राप्त आवेदनों की पात्र/अपात्र की सूची का प्रकाशन करते हुए 10 नवंबर 2025 को अपरान्ह 5 बजे तक दावा आपत्ति आमंत्रित की जा रही है। दावा-आपत्ति केवल कार्यालय में उपस्थित होकर ही प्रस्तुत की जा सकती है, किसी अन्य माध्यम से दावा आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *