सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 अक्टूबर 2025/sns/-गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा 23 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय सारंगढ़ में “छत्तीसगढ़ आइडिएथॉन के संबंध में कार्यशाला आयोजित किया जाएगा। राज्य में नवाचार एवं स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने हेतु सी.जी. आइडिएथॉन” कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों एवं युवाओं में सृजनात्मकता और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करते हुए उनके अभिनव विचारों की पहचान कर उन्हें राज्य की नवाचार एवं स्टार्टअप पारिस्थितिकी से जोड़ना है। बिलासपुर संभाग हेतु गुरु घासीदास विश्वविद्यालय को इनक्यूबेटर के रूप में चयनित किया गया है। यह छत्तीसगढ़ आइडियाथॉन राज्यभर में आयोजित किया जायेगा, जिसमें छात्र समुदाय से 10 संभावनाशील विचार और 10 अभिनव स्टार्टअप्स का चयन किया जायेगा। इन्हें राज्योत्सव में डेमो डे पिचिंग इवेंट में अपनी अंतिम प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। मूल्यांकन के आधार पर शीर्ष 5 छात्र विचार व शीर्ष 5 स्टार्टअप्स को सम्मानित किया जायेगा, जिसमें नगद पुरस्कार रु. 51000, आगे के विकास हेतु मेंटरशिप, राज्योत्सव में प्रदर्शनी मंडप में अपने उत्पाद, सेवाओं का प्रदर्शन, मंच पर सम्मान का अवसर मिलेगा।
संबंधित खबरें
यूपीएससी प्रीपरीक्षा उत्तीर्ण एसटी एससी अभ्यर्थियों को मिलेगा एक लाख का प्रोत्साहन राशि
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 अगस्त 2025/sns/- राज्य शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2025 में सफल होने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रदेश के अभ्यर्थियों को एक लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिम जाति […]
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर बना समाधान का मंच, हितग्राहियों के चेहरों पर दिखी खुशी की झलक
रायगढ़, 14 मार्च 2026/sns/- तमनार में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आम नागरिकों के लिए समाधान का प्रभावी मंच बनकर सामने आया। यहां लोग केवल आवेदन लेकर ही नहीं, बल्कि उम्मीद और विश्वास के साथ पहुंचे थे। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही मंच पर उपस्थित रहे और आवेदकों की समस्याएं सुनते […]
पॉश अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित
दुर्ग, 20 फरवरी 2026/sns/- कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए बनाए गए कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (पॉश एक्ट) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शिकायत निवारण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन […]

