छत्तीसगढ़

राज्य स्थापना दिवस पर जगमाएंगे शासकीय व निजी भवन


बिलासपुर, 18 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर जिले के शासकीय भवनों के साथ निजी संस्थाओं में आगामी 1 नवम्बर से 5 नवम्बर 2025 तक आकर्षक रोशनी की जाएगी। 25 वर्षाें की विकास यात्रा की थीम के अनुरूप भवनों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा, जिससे प्रदेश की प्रगति एवं उपलब्धियों का संदेश जन-जन तक पहंुचे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय भवनों के साथ-साथ निजी संस्थाओं को भी अपने कार्यालय भवनों में रोशनी करने के लिए अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *