छत्तीसगढ़

नवाचार और स्टार्टअप्स से युवा सपनों को मिलेगी दिशा सीजी आइडिया थॉन 2025 के लिए पंजीयन 24 अक्टूबर तक

मुंगेली, 16 अक्टूबर 2025/sns/- रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ द्वारा ‘‘सीजी आइडियाथॉन 2025’’ की शुरुआत की गई है। यह राज्यव्यापी पहल नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स और जमीनी नवप्रवर्तकों के लिए एक सुनहरा अवसर है। पंजीयन के लिए https://tinyurl.com/3vevdrr7  पर किया जा सकता है। पंजीयन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री किशोर राजपूत ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यभर के विभिन्न जिलों एवं संस्थानों में नवाचार से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें प्रतिभागियों के विचारों का मूल्यांकन कर उन्हें राज्योत्सव डेमो डे पिचिंग इवेंट (नवंबर 2025 के प्रथम सप्ताह) में प्रस्तुति का अवसर मिलेगा। साथ ही विचार विकास हेतु प्री-इन्क्यूबेशन सहायता के साथ राज्योत्सव पैवेलियन में विचारों का प्रदर्शन का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रतिभागयों को नगर राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थानों और स्टार्टअप नेटवर्क से अपील की है कि वे अपने विद्यार्थियों, नवप्रवर्तकों एवं स्टार्टअप्स को इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रेरित करें और राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई दिशा देने में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *