छत्तीसगढ़

ग्राम हालमकोडो में ‘आत्मा’ योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न

मोहला, 14 अक्टूबर 2025/sns/- एक्सटेंशन रिफॉर्म 'आत्मा' योजनान्तर्गत आज ग्राम हालमकोडो में जिला स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि के क्षेत्र में उन्नत तकनीकों, फसल चक्र परिवर्तन, रबी फसल की तैयारी, जैविक खेती, तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सरपंच श्री कन्हैया लाल नेताम हालमकोडो, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री टी.आर. सलामे, कीट विज्ञान के विषय विशेषज्ञ श्री के.आर. प्रजापति, आरएईओ श्री टी.एल. खरे, श्री खोमेश्वर चंद्राकर, एटीएम स्वाति वासनिक, एवं किसान संगवारी श्री रवि अंबादे उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के प्रमुख विषयों में धान की फसल में कीट एवं व्याधियों का समन्वित प्रबंधन, उन्नत कृषि तकनीक, फसल बीमा योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषक उन्नति योजना, पीएम किसान योजना एवं फसल प्रदर्शन जैसे विषय शामिल रहे। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में जनपद पंचायत मानपुर सभापति श्रीमती सईदा खान, उपाध्यक्ष श्री देवानंद कौशिक, सिवनी ग्राम की सरपंच श्रीमती किसवंतीन आचला, प्रगतिशील कृषक श्री एनुक लाल गाँवरे एवं श्री दवलत पोटाई, एसएडीओ श्री जी.पी. धुर्वे, आरएईओ श्री पी.के. साहू, बीटीएम श्री लिलेश निषाद, जिला उपाध्यक्ष कृषक मित्र संग श्री संजय सेन्डे तथा अन्य ग्रामीण पंच, पटेल और किसान भारी संख्या में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को धान की खरीदी प्रक्रिया, रबी फसलों की तैयारी, जैविक कीटनाशक दवाओं का उपयोग एवं आत्मा योजना के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से अवगत कराना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *